सोना लुढ़का, चांदी भी हुई सस्ती

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (16:44 IST)
नई दिल्ली। ब्याज दर बढ़ाने के अमेरिका फेडरल रिजर्व के फैसले के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर  पर दोनों कीमती धातुओं में हुई गिरावट का असर गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखा  गया, जहां गुरुवार को सोना फिसलकर 10 माह के निचले स्तर 28,250 रुपए प्रति 10 ग्राम  पर आ गया, वहीं औद्योगिक मांग में आई कमी से चांदी भी 450 रुपए लुढ़ककर 4,09,500  रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 4.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,137.70  डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 24.30 डॉलर का तेज गोता लगाता हुआ 1,139.40 डॉलर प्रति 10 औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों के फेडरल रिजर्व की गुरुवार को हुई बैठक में ब्याज दर में 25 आधार अंकों  की बढ़ोतरी की घोषणा के साथ ही डॉलर अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डॉलर में आई इस अप्रत्याशित तेजी से पीली धातु की चमक बढ़  गई है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर भी 0.26 डॉलर लुढ़ककर 16.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

चुनाव नतीजों को लेकर डगमगाया भरोसा, मई में FPI ने शेयरों से निकाले 22 हजार करोड़

UP में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के परिवार को जान का खतरा, पति ने लगाई पुलिस से गुहार

मिर्जापुर में PM मोदी बोले, 4 जून को बड़ा मंगल, फिर बनेगी मोदी सरकार

दिल्ली से गुजरात तक आग ने ली 38 की जान, हादसों का जिम्मेदार कौन?

अगला लेख