सोना टूटा, चांदी लुढ़की

Webdunia
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (16:37 IST)
नई दिल्ली। डॉलर की तुलना में रुपए में आई मजबूती से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 155 रुपए फिसलकर 29,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 480 रुपए लुढ़ककर 37800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
वैश्विक स्तर पर सोन में तेजी रही। सोना हाजिर 2.85 डॉलर की बढ़त में 1256.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिका सोना वायदा भी 2.20 डॉलर चढ़कर 1259.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से विदेशों में पीली धातु में तेजी आई है।
 
डॉलर के नरम पड़ने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे सोने की मांग बढ़ती है और कीमतों में वृद्धि होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 15.93 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी उत्तरदायित्व निभाया :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राजनाथ ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या थी नौसेना की भूमिका?

गवई ने दिलाई सुप्रीम कोर्ट के 3 न्यायाधीशों को शपथ, जजों की संख्या बढ़कर हुई 34

LIVE: अंकिता भंडारी मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में झूठा कॉल किया

अगला लेख