सोने में उछाल, चांदी भी चमकी

Webdunia
गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (17:26 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के चार महीने के उच्चतम स्तर को छूने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 145 रुपए चमककर सात सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 30,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 180 रुपए की छलांग लगाकर 39,680 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर बुधवार को कारोबार के दौरान 1,326.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था जो गत 15 सितंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। इसका असर घरेलू बाजारों पर देखा गया। हालांकि विदेशों में सोना हाजिर 1,317.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.10 डॉलर की गिरावट में 1,318.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। कच्चा तेल के दाम बढ़ने से निवेशक मुद्रास्फीति से बचने के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं। इससे निकट भविष्य में भी पीली धातु का परिदृश्य मजबूत बना हुआ है।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चमककर 16.99 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

अब तक 636 भारतीय नागरिक अमेरिका से निर्वासित, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

Gold ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी के दाम भी 1 लाख के पार

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

अगला लेख