Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 34500 के पार, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

Webdunia
गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (17:12 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में मजबूत निवेश धारणा के दम पर गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.42 प्रतिशत चढ़कर पहली बार 34,500 अंक के पार 34,503.49 अंक पर बंद हुआ। 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19 अंक की बढ़त में 10,651.20 अंक पर पहुंच गया। यह इसका भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।


 
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस के शेयर सवा दो प्रतिशत और भारती एयरटेल तथा कोटक महिंद्रा बैंक के डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे। इंडसइंड बैंक के शेयर सर्वाधिक दो प्रतिशत टूटे। बीएसई के समूहों में रियलिटी, आईटी और टेक के सूचकांक सबसे ज्यादा मजबूत हुए। वहीं ऊर्जा तथा तेल एवं गैस समूहों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। 
 
सेंसेक्स 38.41 अंक चढ़कर 34,471.48 अंक पर खुला, लेकिन कुछ ही देर में यह लाल निशान में उतर गया। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव रहा और यह 34,400.61 अंक के दिवस के निचले स्तर तक फिसल गया। दोपहर से पहले वापसी करते हुए इसके बाद सेंसेक्स पूरे दिन हरे निशान में रहा। 34,558.88 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 0.20 प्रतिशत यानी 70.42 अंक चढ़कर 34,503.49 अंक पर बंद हुआ।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली रही। बीएसई का मिडकैप 0.27 प्रतिशत चढ़कर 18,167.77 अंक पर और स्मॉलकैप 0.41 प्रतिशत की बढ़त में 19,983.93 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 3,068 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,607 के शेयर हरे और 1,329 के लाल निशान में बंद हुए जबकि 132 के अपरिवर्तित बंद हुए। 
 
निफ्टी 4.85 अंक की बढ़त में 10,637.05 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 10,637.05 अंक और उच्चतम स्तर 10,664.60 अंक दर्ज किया गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 0.18 प्रतिशत यानी 19 अंक ऊपर 10,651.20 अंक पर रहा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

अगला लेख