Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 24 March 2025
webdunia

सोना चढ़ा, चांदी भी 330 रुपए चमकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोना चढ़ा, चांदी भी 330 रुपए चमकी
, शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (16:41 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर कम भाव पर हुई लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 220 रुपए चमककर 31,170 रुपए दस ग्राम पर और चांदी 330 रुपए उछलकर 39,230 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव लुढ़के हैं। लंदन का सोना हाजिर 5.80 डॉलर उतरकर 1,315.70 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.1 डॉलर की गिरावट में 1,312.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अंतररष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट में 16.38 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक दबाव के बावजूद घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग रहने से दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई।

खुदरा ग्राहकों ने सोने की कीमतों में आई गिरावट को देखकर खरीदारी की जिससे इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पीली धातु 20 जनवरी के बाद कल 30,950 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आई थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेना पर पथराव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट