सोना लुढ़का, चांदी फिसली

Webdunia
शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (18:17 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़न से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 200 रुपए लुढ़ककर 31,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिकी ग्राहकी घटने से चांदी 925 रुपए का तेज गोता लगाती हुई 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 4.15 डॉलर फिसलकर 1,324.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.1 डॉलर की गिरावट में 1,327.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में 0.07 डॉलर की नरमी रही और यह 16.30 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक बाजार में सोने के भाव अस्थिर हैं। अमेरिका और चीन के बीच तनातनी के बढ़ने की आशंका और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के टूटने से पीली धातु को बल मिला है लेकिन निवेशकों ने अभी सतर्क रुख अपनाया हुआ है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख