उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स हुआ मजबूत

Webdunia
शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (18:15 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले गिरावट के संकेतों और अमेरिका-चीन के बीच  तनातनी बढ़ने की संभावना को देखते हुए निवेशक पसोपेश में रहे जिससे घरेलू शेयर बाजार  दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शुक्रवार को सपाट बंद हुए।


बीएसई का 30 शेयरों वाला  संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.17 अंक की तेजी में 33,626.97 अंक पर और एनएसई का  निफ्टी 10,331.60 अंक पर सपाट बंद हुआ। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक की घोषणाओं से उत्साहित निवेशकों की लिवाली  के दम पर सेंसेक्स की शुरुआत मजबूत रही।

यह 41.79 अंक की तेजी के साथ  33,608.59 अंक पर खुला लेकिन इस पर तत्काल ही विदेशी बाजारों की गिरावट का प्रभाव  पड़ने लगा और निवेशक बिकवाल बन गए जिससे यह लुढ़कता हुआ 33,501.37 अंक के  दिवस के निचले स्तर तक गया।

कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार का रुख सकारात्मक हुआ और यह 33,697.51 अंक के  दिवस के उच्चतम स्तर को छूता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.09 प्रतिशत की बढ़त के  साथ 33,626.97 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 16 कंपनियां हरे निशान में और शेष लाल  निशान में रहीं। निफ्टी 8.85 अंक की गिरावट के साथ 10,322.75 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान यह 10,350.45 अंक के उच्चतम और 10,290.85 अंक के निचले स्तर  से होता हुआ गत दिवस के स्तर 10,331.60 अंक पर सपाट बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियां निवेशकों के लिए अधिक  आकर्षक बनी रहीं।

बीएसई का मिडकैप 0.65 प्रतिशत यानी 106.63 अंक की तेजी में  16,596.57 अंक पर और स्मॉलकैप 0.61 प्रतिशत यानी 107.80 अंक की तेजी में  17,882.99 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,813 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ  जिनमें 133 की कीमतें अपरिवर्तित रहीं जबकि 1,624 में तेजी और 1,056 में गिरावट  रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

कार और बाइक्स की कीमतों में डिस्काउंट, तो हुई रिकॉर्ड बिक्री, जानिए क्या रहा मार्च का आंकड़ा

नए आपराधिक कानूनों, धाराओं और प्रक्रियाओं की जानकारी जनता को कराएं उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Honda ने 3 सस्ती बाइक्स को किया अपडेट, अब हुईं और भी धमाकेदार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सिविल सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन, 4 मई को केंद्र के साथ करेंगे वार्ता : जगजीत डल्लेवाल

अगला लेख