वैश्विक बाजार में कमजोर रुख से सोना लुढ़का, चांदी भी टूटी

Webdunia
सोमवार, 28 मई 2018 (16:51 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा स्थानीय जौहरियों की कमजोर मांग से सोने का  भाव सोमवार को 405 रुपए लुढ़ककर 31,965 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत  भी 370 रुपए की गिरावट के साथ 41,000 रुपए के नीचे 40,830 रुपए प्रति किलो रह गई।


कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।  इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर बढ़ने से आयात सस्ता हुआ है।  घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय जौहरियों की मांग कम होने से भी कीमतों पर प्रभाव पड़ा।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.38 प्रतिशत घटकर 1,296.20 प्रति औंस रहा, वहीं  चांदी की कीमत 0.36 प्रतिशत घटकर 16.51 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9  और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 405-405 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31,965  और 31,815 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। शनिवार को इसमें 105 रुपए की गिरावट आई थी।

गिन्नी  का भाव 24,800 रुपए प्रति इकाई 8 ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी तैयार भी 370 रुपए की गिरावट के साथ 40,830 रुपए प्रति किलो रही जबकि साप्ताहिक  डिलीवरी का भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 39,915 रुपए किलो रहा। हालांकि चांदी सिक्के  की कीमत लिवाल 76,000 रुपए तथा बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख