सुस्‍त मांग से सोना लुढ़का, ग्राहकी से चमकी चांदी

Webdunia
मंगलवार, 5 जून 2018 (16:25 IST)
नई दिल्ली। सुस्त जेवराती मांग के बीच वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पड़ने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 50 रुपए की बढ़त में 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आज सोने में घटबढ़ रही। लंदन का सोना हाजिर 0.90 डॉलर चढ़कर 1,292.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1.30 डॉलर फिसलकर 1,296.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सोने की वैश्विक बाजार में मांग कमजोर पड़ी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की मजबूती के साथ 16.41 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख