सोना 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, चांदी की ऊंची छलांग

Webdunia
शुक्रवार, 15 जून 2018 (17:05 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के दाम 1 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और  डॉलर की तुलना में रुपए में आई गिरावट से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 330  रुपए चमककर करीब 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर 32,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी लगातार दूसरे दिन मजबूत होती हुई 450 रुपए की छलांग लगाकर 14 महीने के  उच्चतम स्तर पर 42,400 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।


डॉलर की तुलना में रुपए में शुक्रवार को आधा फीसदी से ज्यादा गिरावट रही और एक समय यह  68 रुपए प्रति डॉलर से भी कमजोर हो गया था। इससे रुपए में सोने के भाव बढ़ गए। इसकी  तेजी में विदेशी बाजारों का भी योगदान रहा।

गुरुवार को कारोबार के दौरान 1,309.30 डॉलर प्रति औंस के 1 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने  के बाद शुक्रवार को सोने में मामूली गिरावट जरूर रही, लेकिन यह अब भी 1,300 डॉलर के  आसपास बना हुआ है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों की मुनाफावसूली तथा दुनिया की अन्य प्रमुख  मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत रहने से पीली धातु शुक्रवार को दबाव में आई है।

डॉलर के  मजबूत होने से दुनिया की अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात महंगा हो जाता है।  इससे मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख