ग्राहकी में सुधार से सोना चमका, चांदी हुई मजबूत

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (15:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी में मामूली सुधार से शनिवार को सोना 40 रुपए चमककर 30,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 25 रुपए की बढ़त में 39,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर बाद में लौटी तेजी का असर भी आज स्थानीय बाजार पर देखने को मिला।


लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 0.50 डॉलर सुधरकर 1,223 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 2.7 डॉलर की गिरावट में 1,232.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.13 डॉलर की मजबूती के साथ 15.48 डॉलर प्रति औंस बिकी।

 
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की चिंता में डॉलर के कमजोर पड़ने से सप्ताहांत पर सोना मजबूत हुआ। हालांकि शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 30 जून को समाप्त तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन करीब चार साल में सबसे अच्छा रहा, लेकिन इन आंकड़ों पर व्यापार युद्ध की चिंता भारी पड़ी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

अगला लेख