सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी में रही गिरावट

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (16:18 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी के बीच घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में जारी गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 175 रुपए की बढ़त लेकर सवा दो महीने के उच्चतम स्तर 31,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 40 रुपए उतरकर 3,791 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 1.75 डॉलर की गिरावट लेकर 1,195 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अक्टूबर महीने के लिए अमेरिकी सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 1,196.6 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

इस दौरान चांदी में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया, लेकिन यूरोपीय बाजार में यह मामूली बढ़त के साथ 14.14 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Sandeshkhali Case : नए वीडियो में दावा, BJP नेता ने सादे कागज पर कराए हस्‍ताक्षर, बलात्कार के झूठे मामले हुए दर्ज

हकीकत से दूर चरण दर चरण बदलते लोकसभा चुनाव के मुद्दे

स्वीटी और बेबी कहना हमेशा यौन टिप्पणियां नहीं होतीं: कलकत्ता उच्च न्यायालय

रविश कुमार ने हिंदू आबादी वाली रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा गेम यहां हो रहा है

4 जून को I.N.D.I.A सरकार, राहुल बोले- 30 लाख नौकरियों के लिए 15 अगस्त से प्रक्रिया

Haryana Political Crisis : हरियाणा में संकट में सैनी सरकार, कांग्रेस और JJP ने किया राज्यपाल को लिखा पत्र

अमेठी गांधी परिवार की अमानत, मेरी जीत यानी उनकी जीत : किशोरी लाल शर्मा

करणी सेना अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने भाजपा से दिया इस्तीफा

हिमंत विश्व शर्मा बोले, सत्‍ता में आए तो मुफ्त कराएंगे राम मंदिर की तीर्थयात्रा

Air India Express ने 25 कर्मचारियों का टर्मिनेशन वापस लिया, सिक लीव के बाद किया था बर्खास्त

अगला लेख