वैश्विक स्तर पर तेजी से सोना चढ़ा, चांदी भी उछली

Webdunia
सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (17:36 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमककर 38,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 550 रुपए उछलकर 47,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

पश्चिम एशिया में ईरान के साथ पश्चिमी देशों का तनाव जारी रहने से वैश्विक स्तर पर सोने में तेजी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.40 डॉलर की बढ़त में 1,520.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,526.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सऊदी अरब के 2 तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमलों के बाद से ही ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। इससे सोने को बल मिल रहा है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर होने वाली वार्ता पर निवेशक हालांकि अभी और स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। इससे सोना हाजिर की बढ़त सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.44 डॉलर चढ़कर 18.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

अगला लेख