सोना टूटा, चांदी में भी गिरावट

Webdunia
शनिवार, 17 मार्च 2018 (15:39 IST)
नई दिल्ली। जेवराती मांग में लगातार गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 60 रुपए लुढ़ककर 31,290 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 150 रुपए टूटकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 
 
दोनों कीमती धातुओं का यह पांच सप्ताह का निचला स्तर है। आभूषण निर्माताओं द्वारा उठाव कमजोर रहने से दोनों कीमती धातुओं में लगातार तीसरे दिन नरमी रही।
 
वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत में पीली धातु में गिरावट ने भी स्थानीय बाजार में इस पर दबाव बनाया। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना हाजिर 1.15 डॉलर की गिरावट में 1,314.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की टूटकर 1,313.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी वैश्विक स्तर पर 0.04 डॉलर लुढ़ककर 16.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

अगला लेख