सोना दो महीने के निचले स्तर पर 32 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रहा

Webdunia
शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (17:44 IST)
नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कम रहने तथा डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 65 रुपए फिसलकर 2 महीने के निचले स्तर 31,475 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 85 रुपए टूटकर करीब 17 माह के निचले स्तर 37,075 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
 
वैश्विक स्तर पर सोने में मामूली बदलाव हुआ। यह 0.15 डॉलर की बढ़त के साथ 1,224.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.30 डॉलर की गिरावट में 1,229.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अर्जेंटीना में मुलाकात से पहले मिश्रित संकेत दिए हैं। इससे निवेशक अभी सतर्कता बरत रहे हैं।
 
जी-20 देशों की शिखर बैठक से इतर दुनिया की 2 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के प्रमुख शनिवार को बैठक करने वाले हैं। अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ महीने से जारी व्यापार युद्ध के बीच यह बैठक महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी शुक्रवार को 14.28 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

शेयरों में खरीदारी से Sensex 444 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई 131 अंक की तेजी

2000 रुपए महंगी हुई चांदी, सोने में 430 रुपए की तेजी

महाराणा प्रताप एवं देवी अहिल्या जयंती पर काव्य उत्सव में गूंजी ओजस्वी रचनाएं, 'अपराजित प्रेम' का हुआ लोकार्पण

Bengaluru Stampede : बेंगलुरू भगदड़ में RCB के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार से मांगा जवाब

उज्जैन में वेलनेस निवेश को मिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रोत्साहन

अगला लेख