Dharma Sangrah

सोने-चांदी में गिरावट

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (16:10 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मिश्रित रुख रहने के बीच घरेलू स्तर पर ऊंची कीमत पर खरीदारी में आई सुस्ती से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए लुढ़ककर 29,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं की मांग में आई नरमी से चांदी भी 100 रुपए फिसलकर 43,100 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई। 
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार वहां सोना हाजिर 1.90 डॉलर चमककर 1,236.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 1.4 डॉलर लुढ़ककर 1,237.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से सोने को बल मिला लेकिन फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढाने के संकेतों से इस पर अधिक दबाव बना हुआ है। 
 
स्थानीय शेयर बाजार की सकारात्मक धारणा से निवेशकों का आकर्षण पीली धातु के प्रति कम हुआ है और ऊंची कीमत पर खरीदारी से ग्राहकों के कोताही बरतने से सोने की चमक फीकी हुई है। लंदन में बुधवार को चांदी हाजिर 0.06 डॉलर चमककर 18.00 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

फसल बीमा से लेकर दुर्घटना कल्याण तक, कल मिलेगा 'तोहफा'!, CM योगी लाभार्थियों को सौंपेंगे राशि

UP को 2 दिन में 2 बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, CM योगी की उपस्थिति में होगा आयोजन

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

डोनाल्ड ट्रंप को US Supreme Court का बड़ा झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी, भारत पर क्या पड़ेगा सीधा असर?

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

अगला लेख