सोना 50 रुपए टूटा, चांदी में मामूली बढ़त

Webdunia
मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (18:05 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर बने दबाव के कारण मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 50 रुपए फिसलकर 30,840 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी पांच रुपए की मामूली बढ़त में 39,325 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 0.85 डॉलर टूटकर 1,223.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,224 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी से सोना कमजोर पड़ा है। निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं और इसलिए पीली धातु कुल मिलाकर कमजोर पड़ी हुई है।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.07 डॉलर यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त में 15.44 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

पहलवान दे सकते हैं WFI का निलंबन रद्द करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी व्यवस्था

Gold Rate : सोने में 3 दिन की गिरावट थमी, 10 ग्राम की इतनी कीमत, चांदी के भाव गिरे

Pratibimb module की मदद से 6046 साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकार ने दी संसद में जानकारी

Airtel का एलन मस्क की SpaceX से क्या हुआ करार और कैसे होगा यूजर्स का फायदा

Arvind Kejriwal के खिलाफ दर्ज होगी FIR, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़िए क्या है मामला

अगला लेख