वैश्विक संकेतों के बीच सोने-चांदी में गिरावट जारी

Webdunia
सोमवार, 1 दिसंबर 2014 (18:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोने के आयात पर नियंत्रण में ढील दिए जाने के बीच हाजिर बाजार में आवक बढ़ने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन सोने के भाव 200 रु. की गिरावट के साथ 26,200 रु. प्रति 10 ग्राम रह गए।

कारोबारियों ने बताया कि आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर रही, क्योंकि वे आने वाले दिनों में और गिरावट का इंतजार रहे हैं।

कमजोरी के आम रुख के बीच औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम रहने से चांदी के भाव 1,080 रु. टूटकर 34,300 रु. प्रति किलो रह गए। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोने के आयात पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने से आपूर्ति बढ़ी है।

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले के बाद आपूर्ति बढ़ने से आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। यह 25,000 रु. प्रति 10 ग्राम तक टूट सकती है।

सिंगापुर में सोने के भाव 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1142.88 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 8 प्रतिशत टूटकर 14.42 डॉलर प्रति औंस रहे।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 200 रु. की गिरावट के साथ क्रमश: 26,200 रु. और 26,000 प्रति 10 ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,600 रु. प्रति 8 ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।

चांदी तैयार के भाव 1080 रु. की गिरावट के साथ 34,300 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 605 रु. टूटकर 33,920 रु. प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 3,000 रु. की गिरावट के साथ 58,000 से 59,000 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए। (भाषा)
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ