Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट, इतने गिरे दाम

Advertiesment
Gold Rates
नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 86 रुपए की गिरावट के साथ 47,517 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 86 रुपए यानी 0.18 प्रतिशत की हानि के साथ 47,517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,051 लॉट के लिए कारोबार हुआ। 
 
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,801.70 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेगासस विवाद पर राउत बोले, लोकतंत्र के चार स्तंभों को कमजोर कर रहा केंद्र