Hanuman Chalisa

सोना सस्ता हुआ, चांदी भी 500 रुपए लुढ़की

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (14:55 IST)
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट के बीच सुस्त जेवराती मांग से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार की भारी बढ़त खोता हुआ 30 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक मांग के कमजोर पड़ने से चांदी भी 500 रुपए फिसलकर 40 हजार 600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 
 
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कम होने की संभावना से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। हालांकि वैश्विक मंच पर उथल-पुथल के माहौल से पीली धातु की चमक उतनी फीकी नहीं हो पाई है। 
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.50 डॉलर लुढ़ककर 1,309.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया वायदा भी 4.6 डॉलर फिसलकर 1,314.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर हालांकि 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 17.42 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से मिसाइल दागे जाने की घटना से वैश्विक स्तर पर निवेशक पीली धातु पर टूट पड़े थे, जिससे घरेलू बाजार में इसके भाव नौ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। उनके अनुसार सोने की कीमतों में आज आई गिरावट डॉलर की मजबूती और मुनाफा वसूली के कारण है। इस पर घरेलू मांग का उतना प्रभाव नहीं है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख