मुंबई में आफत की बारिश, जानिए क्या है ताजा हाल...

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (20:20 IST)
मुंबई में मंगलवार को हुई भारी बारिश से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि अब बारिश की रफ्तार कुछ कम हुई है लेकिन मौसम विभाग ने आज भी यहां भारी बारिश की संभावना जताई है। मुंबई की बारिश से जुड़ी हर जानकारी.... 

*मुंबई बारिश में 12 लोगों की मौत, 5 लापता
* भारी बारिश के चलते बॉम्बे हास्पीटल के जाने माने गेस्ट्रो एंट्रोलॉजिस्ट डॉ. डीएन अमरापुर पानी बह गए। 
* जेट एयरवेज ने 11 उड़ानें रद्द कीं। 
* मुंबई में बारिश से 3 लोगों की मौत, 4 लोग लापता। 
* सायन, बांद्रा सहित आज भी कई इलाकों में बारिश। 
* डब्बावाला की सेवाएं दो दिन बंद रहेंगी, 2 लाख लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा खाना। 
* बीएमसी ने अपने सारे कर्मचारियों की छुट्‍टी रद्द की। सभी को काम पर बुलाया। 
* मुंबई में विमान सेवा सामान्य, लेकिन उड़ानें 20 से 25 मिनट देरी से चल रही हैं। कुछ उड़ानें रद्द होने की खबर। 
* कुर्ला वेस्ट में लोगों के घरों में पानी घुस गया, लोग लगातार पानी निकालने में जुटे रहे। 
* राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि महानगर में मूसलाधार बारिश की रफ्तार आज कम होने की संभावना है।
* मुंबई शहर और उसके विभिन्न इलाकों में आज लगभग सार्वजनिक अवकाश की सी स्थिति। 
*मुंबई एयरपोर्ट जलमग्न, बारिश जारी।
* नौसेना ने बारिश से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मुंबई के विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक रसोई और खानपान केन्द्र खोला। 
* मुंबई में फिर बारिश शुरू। कई इलाकों में तेज बारिश। 
* धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है ट्रॉफिक। 
* लोकल की हार्बर लाइन अब भी ठप। 
* मुंबई में आज स्कूल- कॉलेज बंद। 
* कुछ इलाकों में बारिश का पानी घटा है, लेकिन कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है।
* कल की बारिश के बाद सरकार और प्रशासन लाचार नजर आए।
* मूसलाधार बारिश की वजह से उपनगर विक्रोली में दो घरों के ढहने से दो बच्चों सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।
* मुंबई में हेलीकॉप्टर, नौसेना के गोताखार, एनडीआरएफ के दल अलर्ट पर
* मुंबई में मंगलवार को 298 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह वर्ष 1997 से अबतक अगस्त में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है
* पहली ट्रेन के करीब आधी रात को चर्चगेट स्टेशन से रवाना होने के साथ ही मूसलाधार बारिश से प्रभावित यहां उपनगरीय रेल सेवाएं फिर से पटरी पर लौटने लगी हैं।
* मध्य रेलवे ने रात करीब 11:30 बजे ट्वीट किया कि ठाणे- कल्याण लाइन पर सेवाएं पुन: शुरू हो गई हैं।
* पश्चिमी रेलवे ने ट्वीट किया कि पहली ट्रेन करीब आधी रात 11 बजकर 58 मिनट पर दक्षिण मुंबई के चर्चगेट से विरार के लिए रवाना हुई।
* उसने कहा, 'सभी फंसे यात्रियों को बाहर निकालना प्राथमिकता है और यदि आवश्यकता हुई तो ट्रेन रातभर चलेंगी।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

अमित शाह के श्रीनगर दौरे के मायने, राजनीतिक दलों ने उठाए सवाल

10 किलो मुफ्त राशन से करोड़ों परिवार गरीबी से निकलेंगे बाहर : राहुल गांधी

Weather Update : केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

अगला लेख