shiv chalisa

सोने के दाम घटे, चांदी में भी गिरावट

Webdunia
बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (15:22 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग सुस्त होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपए टूटकर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठाव में कमी आने से चांदी भी 140 रुपए लुढ़ककर 39 हजार 300 रुपए प्रुति किलोग्राम बोली गई। 
 
विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.50 डॉलर कमजोर पड़कर 1,327.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.6 डॉलर की गिरावट में 1,329.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 16.42 डॉलर प्रति औंस बोली गई। विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी बाजारों में अमेरिकी बांड के ब्याज दर के करीब चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ गई है। 
 
निवेशकों का रुझान बांड पर ब्याज बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित निवेश में घट जाता है जिससे सोने की कीमतों पर असर पड़ता है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी पीली धातु की मांग कमजोर हुई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

अगला लेख