Hanuman Chalisa

सोना चमका, चांदी भी 150 रुपए चढ़ी

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (15:46 IST)
नई दिल्ली। वैवाहिक मांग आने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए चमककर 29 हजार 250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई और यह 150 रुपए की तेजी के साथ 41 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
विदेशी बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने में मामूली बढ़त रही। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना का असर कीमतों में पहले ही समायोजित हो चुका है और इसलिए अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े आने का पीली धातु पर दबाव नहीं देखा गया। शुक्रवार की बढ़त के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में चार सप्ताह में पहली साप्ताहिक गिरावट रही।
 
विश्लेषकों का मानना है कि अब निवेशकों के दिमाग में सबसे बड़ा कारक अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। जनवरी में उनके पदभार संभालने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी क्या नीतियां हैं और उनका मुद्रास्फीति पर क्या प्रभाव पड़ेगा। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख