Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जुलाई में GST संग्रह 11 प्रतिशत बढ़ा, 5वीं बार 1.65 लाख करोड़ रुपए से अधिक

हमें फॉलो करें जुलाई में GST संग्रह 11 प्रतिशत बढ़ा, 5वीं बार 1.65 लाख करोड़ रुपए से अधिक
, मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (15:42 IST)
GST collection : वित्त मंत्रालय के अनुसार, जीएसटी संग्रह जुलाई माह में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,65,105 करोड़ रुपए रहा। अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद से पांचवीं बार जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है।
 
वित्त मंत्रालय के अनुसार, जुलाई 2023 में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1,65,105 करोड़ रुपए रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 29,773 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 37,623 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 85,930 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 41,239 करोड़ रुपए सहित) है। इसके अलावा उपकर 11,779 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 840 करोड़ रुपए सहित) रहा।
 
मंत्रालय के अनुसार राजस्व संग्रह जुलाई 2023 में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक रहा।
 
समीक्षाधीन महीने के दौरान घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व सालाना आधार पर 15 प्रतिशत अधिक रहा। जीएसटी राजस्व संग्रह जून महीने में 1,61,497 करोड़ रुपए था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में जारी रहेगी जाति आधारित गणना, हाईकोर्ट से नीतीश सरकार को राहत