भारतीय अर्थव्यवस्था के दिखे अच्छे संकेत, दिसंबर महीने में हुए GST कलेक्शन से टूटा 10 महीने पुराना रिकॉर्ड

Webdunia
रविवार, 1 जनवरी 2023 (17:58 IST)
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था में अच्छे संकेत दिखाई दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने रविवार को कहा कि दिसंबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया।
 
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दिसंबर 2022 के दौरान एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपए है। इसमें सीजीएसटी 26,711 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 33,357 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपए (वस्तुओं के आयात पर जमा किए गए 40,263 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 11,005 करोड़ रुपए (वस्तुओं के आयात पर जमा किए गए 850 करोड़ रुपए सहित) शामिल हैं।'
 
दिसंबर लगातार 10वां महीना है जब जीएसटी राजस्व 1.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है। इससे पहले नवंबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपए था।
 
अप्रैल में संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहंच गया था। अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी संग्रह अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा है।
 
दिसंबर 2022 में वस्तुओं के आयात से राजस्व 8 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेन-देन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) समीक्षाधीन अवधि में 18 प्रतिशत बढ़ा। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कहां है शेख हसीना, भारत में या चलीं गईं, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

दो सैन्य अधिकारियों की प्रेम कहानी का दुखद अंत, पूरी नहीं हो पाई कैप्टन पत्नी की अंतिम इच्छा

लॉरेंस भाई नमस्‍ते, मैं आपसे बात करना चाहती हूं, सलमान खान की एक्‍स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लिखी चिट्ठी

EPFO से खुशखबरी! 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को होगा फायदा

भारत ने बताया, क्यों बढ़ा भारत और कनाडा के बीच तनाव?

सभी देखें

नवीनतम

CM एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत के महाकालेश्वर के गर्भगृह में प्रवेश से विवाद

Share Market Today: शेयर बाजार में 3 दिनों से जारी गिरावट थमी, Sensex 218 और Nifty 104 अंक चढ़ा

उत्तराखंड में UCC लागू करने के लिए नियमावली और क्रियान्वयन समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा ड्राफ्ट

याह्या सिनवार की मौत से क्या खत्म हो जाएगा इसराइल-हमास संघर्ष?

इमरान मसूद का बीजेपी पर आरोप, कहा सरकार की योजना वक्फ बोर्ड को खत्म करने की

अगला लेख