Festival Posters

सोने-चांदी के दामों में आई जबर्दस्त गिरावट, सोना 400 और चांदी 1500 रुपए गिरी

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (12:16 IST)
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दामों में आज गुरुवार को जबर्दस्त गिरावट आई है। आज वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतें सीधे 400 रुपए गिर गईं, वहीं चांदी को 1,500 रुपए का बड़ा नुकसान हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने के साथ आगे और बढ़ोतरी के संकेतों के साथ कल बुधवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट नजर आई।
 
आज रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर खुला है, लेकिन इस बीच गोल्ड की वायदा कीमतें भी गिरी हैं। वहीं सर्राफा बाजार में सोना 54,000 के ऊपर बना हुआ है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 49,800 के ऊपर चल रही है। वायदा बाजार में गोल्ड सुबह 10.25 बजे 399 रुपए या 0.73% की तेजी के साथ 54,275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसका एवरेज प्राइस 54,350 रुपए प्रति यूनिट पर दर्ज किया गया। पिछले सेशन में क्लोजिंग 54,674 रुपए पर हुई थी।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह, गांधी मैदान में दिग्गजों का जमावड़ा

झारखंड सरकार का एक साल, मोरहाबादी मैदान में 8514 युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

UP : CM योगी की नीतियों का असर, देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा यूपी

चीन को रोकने के लिए भूटान में भारी निवेश कर रहा है भारत

अगला लेख