Hanuman Chalisa

क्यों बंद हुई हिंडनबर्ग रिसर्च, खुलासों से अडाणी को दिखाई थी जमीन, सेबी प्रमुख पर भी लगाए थे गंभीर आरोप

शॉर्ट सेलिंग से पैसे कमाने वाली फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च अब बंद हो गई है। कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने एक बयान जारी कर बताया कि क्यों उन्होंने कंपनी बंद करने का फैसला किया?

नृपेंद्र गुप्ता
गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (09:54 IST)
Hindenburg news in hindi : शॉर्ट सेलिंग से पैसे कमाने वाली फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च अब बंद हो गई है। कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने कहा कि वह जिस प्लान पर काम कर रहे थे उसे पूरा करने के बाद ही उन्होंने कंपनी बंद करने का फैसला किया। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट से अडाणी ग्रुप को कई बिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। कंपनी ने भारत में बाजार नियामक सेबी की मौजूदा चेयरमैन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाए थे। 
 
एंडरसन ने कहा कि हमने हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का निर्णय लिया है। जिस प्लान पर हम काम कर रहे थे, उन्हें पूरा करने के बाद इसे बंद करने का फैसला किया गया है। जिन पिछले पोंजी केस को हमने अभी-अभी पूरा किया है और रेगुलेटर्स के साथ शेयर कर रहे हैं, वह दिन आज है।
 
उन्होंने कहा कि शुरुआत में मुझे लगा कि मुझे खुद के लिए कुछ चीजें साबित करने की जरूरत है। आखिरकार अब मुझे खुद के साथ कुछ कंफर्ट मिला है और शायद ये मेरी जिंदगी में पहली बार है। अगर मैं चाहता तो ये सब पहले भी हो सकता था, लेकन मैंने खुद को पहले नर्क से गुजारना बेहतर समझा।
 
 
क्रेडिबिलिटी खो चुकी थी हिंडनबर्ग : सेबी प्रमुख माध्वी बुच पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर चर्चा करते हुए इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स में जर्नलिस्‍ट और वित्‍तीय मामलों के जानकार शराफत खान ने वेबदुनिया को बताया था कि हिंडनबर्ग एसेंजी बहुत पहले अपनी क्रेडिबिलिटी खो चुकी थी। वो नेगेटिव खबरें फैला कर शॉर्ट सेल से पैसा कमाते थे। ये उनका धन्धा था। पिछले कुछ सालों में कुछ छोटी इकोनॉमी और एक्सचेंज उनका शिकार बने हैं। हिंडनबर्ग की सेबी प्रमुख माध्वी बुच की रिपोर्ट में भी ऐसा कुछ नहीं था जो भारतीय बाजार को नुकसान पहुंचा सके। इसकी रिपोर्ट की कोई वैल्यू नहीं। जो डोक्यूमेंट उसने बताए थे, वो महीनों से पब्‍लिक डोमेन में मौजूद हैं।
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ नितिन भंडारी ने अडाणी मामले पर चर्चा के दौरान कहा था कि हिंडनबर्ग शॉट सेलर था वह रिसर्च करता और शॉर्ट सेलिंग के माध्यम से पैसा कमाता। उसने अडाणी के साथ भी ऐसा ही किया। अडाणी इंटरप्राइजेस का शेयर 150 रुपए का था इसकी कीमत बढ़ते बढ़ते 4000 तक पहुंच गई। हिंडनबर्ग ने लाभ कमाने के उद्देश्य से उसके खिलाफ रिपोर्ट पेश की और नकारात्मक माहौल बनाया। अडाणी इंटरप्राइजेस का शेयर गिरकर 1500 तक आ गया। मामले में कुछ नहीं निकला। सेबी ने उसे क्लीन चिट दे दी।
 
हिंडनबर्ग रिसर्च का ये एलान ऐसे वक्त में आया है, जब अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन का 4 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने में कुछ ही दिन शेष हैं। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं।
edited by : Nrapnedra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख