हुंदै कारें होंगी अगले महीने से 30,000 रुपए तक महंगी

Webdunia
शनिवार, 25 जुलाई 2015 (16:22 IST)
नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया एसयूवी क्रेटा को छोड़कर अपने सभी मॉडलों के दाम अगले महीने से 30,000 रुपए तक बढ़ा देगी। कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें 1 अगस्त से प्रभावी हो जाएंगी।

कंपनी भारत में छोटी कार इयॉन, आई-10, सेडान कार वेरना और सोनाटा एवं प्रीमियम एसयूवी सांता फे की बिक्री करती है जिनकी कीमत 3.08 लाख रुपए से 30.21 लाख रुपए के बीच है।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री व विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए दाम बढ़ाना आवश्यक हो गया है। हम लागत वृद्धि का ज्यादातर भार खुद वहन करते रहे हैं, लेकिन इस चुनौतीपूर्ण बाजार के माहौल में हम मूल्यवृद्धि पर विचार करने को बाध्य हैं।

कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में क्रेटा पेश किया जिसका आमंत्रण मूल्य 8.59 लाख रुपए से 13.6 लाख रुपए के बीच है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल