chhat puja

अमेरिका से जुड़ी 2 बड़ी खबरों का क्या होगा सोने पर असर?

नृपेंद्र गुप्ता
गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 (12:57 IST)
Gold news in hindi : फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गुरुवार को दक्षिण कोरिया में मुलाकात हुई। इसमें ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर बात हुई। इस मुलाकात से दोनों देशों में ट्रेड डील पर बात बनती नजर आ रही है। जानिए इन 2 बड़ी वैश्विक घटनाओं के बाद देश में क्या है सोने का हाल?
 
देश में आज क्या है सोने का हाल : समाचार लिखे जाने तक MCX पर सोना 526 अंकों की गिरावट के साथ 1,20,140 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अगर दोनों देशों में ट्रेड डील पर बात बनती है तो आने वाले दिनों में सोने के दाम और कम होने की संभावना है।
 
फिजिकल गोल्ड की बात की जाए तो आज देश में 1 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 12,046 रुपए प्रति 1 ग्राम थी। 22 कैरेट गोल्ड 11,045 रुपए प्रति ग्राम मिल रहा है जबकि 18 कैरेट गोल्ड के दाम 9,037 रुपए प्रति ग्राम है। सराफा बाजारों में बुधवार के मुकाबले सोने की कीमतों में प्रति ग्राम 191 रुपए की गिरावट आई है। स्थानीय कर, मांग और आपूर्ति, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स खर्च की वजह से देश में अलग अलग स्थानों पर सोने की कीमतों में अंतर हो सकता है।
 
क्या होगा फेडरल रिजर्व के फैसले का असर : फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है। इससे आने वाले समय में डॉलर कमजोर हो सकता है। अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर सोने का व्यापार डॉलर में होता है। डॉलर में गिरावट से अंतरराष्‍ट्रीय निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है। इससे सोने की मांग फिर बढ़ सकती है। इससे के दाम फिर बढ़ते दिखाई दे सकते हैं। ब्याज दरों में कटौती से अमेरिका में महंगाई बढ़ने का भी खतरा है। सोने का सेफ हैवन माना जाता है। इस वजह से महंगाई बढ़ने पर यह निवेशकों की पहली पसंद बन जाता है।
 
क्या असर डालेगी ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात : ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात का सोने की कीमतों पर मिला जुला असर पड़ सकता है। अगर दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव घटता है, तो यह निवेशकों को एक स्थिर आर्थिक वातावरण का संकेत दे सकता है और सोने की मांग घट सकती है। सकारात्मक व्यापारिक समझौतों से सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है, जबकि भूराजनीतिक या आर्थिक अनिश्चितता सोने की कीमतों को बढ़ा सकती है। हालांकि सोने की कीमतें वैश्विक राजनीतिक स्थिति, आर्थिक आंकड़ों और निवेशकों की मानसिकता पर भी निर्भर करती है।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

सभी देखें

नवीनतम

छठ पूजा पर सियासी संग्राम, पीएम मोदी का कांग्रेस राजद पर बड़ा आरोप

शुरुआती कारोबार में Share Bazaar में आई गिरावट, इस कारण लुढ़के Sensex और Nifty

सिवान में ASI की हत्या, शव को सुनसान इलाके में फेंका

Weather Update : मोंथा चक्रवात से बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ ठंड ने दी दस्‍तक, कई राज्‍यों में अलर्ट

गेंद लगने से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की मौत, बॉलिंग मशीन से कर रहा था प्रैक्टिस

अगला लेख