इनकम टैक्स भरने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2015 (13:55 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कालेधन पर लगाम लगाने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न का नया फॉर्म निकाला है। सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने के नियमों में बड़े परिवर्तन किए हैं।

अब हर करदाता को रिटर्न भरते समय अपने सभी बैंक खातों, आधार नंबर और विदेश यात्रा की जानकारी देनी होगी। इसमें बैंक नाम, एकाउंट नंबर, पता, आईएफएससी कोड या ज्वॉइंट एकाउंट होल्डर जैसे विवरण शामिल हैं। साल के अंत में करदाता को अपने खाते में बैलेंस की भी जानकारी देनी होगी। अगर करदाता  विदेश यात्रा करता है तो उसे यात्रा पर हुए खर्च की जानकारी भी देनी होगी।

नए नियमों के अनुसार विदेश से आय होने पर आईटीआर-1 या सहज फॉर्म में रिटर्न नहीं भर पाएंगे। नए नियम मौजूदा असेसमेंट ईयर से ही लागू होंगे। सरकार का मकसद इन कदमों के जरिए सिस्टम में ब्लैक मनी पर अंकुश लगाना है।

सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न का नया फॉर्म जारी किया है। इसमें सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। नए फॉर्म में करदाता को सभी बैंक खाते की जानकारी देनी जरूरी है। साथ ही उन्हें विदेशी संपत्ति की जानकारी भी देनी होगी।

विदेशी आय वाले भारतीय नागरिक आईटीआर वन नहीं भर सकेंगे। टैक्सपेयर्स को विदेशी यात्रा और खर्च के ब्योरे देने होंगे, वहीं टैक्सपेयर्स को टैक्स रेजिडेंसी का सर्टिफिकेट भी देना होगा। नया इनकम टैक्स फॉर्म वित्त वर्ष 2015 से लागू होगा। (एजेंसियां)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल