क्या वाकई हो रही है पेट्रोल-डीजल की किल्लत? कहीं दाम बढ़ाने की 'प्लानिंग' तो नहीं?

Webdunia
गुरुवार, 16 जून 2022 (20:26 IST)
नई दिल्ली। देश में इन दिनों कई राज्यों से पेट्रोल और डीजल की किल्लत की खबरें आ रही हैं। हाईवे तक पर कई स्थानों पर पेट्रोल पंप सूखे पड़े हुए हैं। हालांकि इसके पीछे सप्लाई को मुख्‍य वजह माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल संकट की खबरों के बीच आपाधापी में कई स्थानों पर लंबी-लंबी कतारें भी देखी जा रही हैं। इस संकट की वजह देश में कोरोना महामारी के बाद बढ़ी औद्योगिक गतिविधियों को भी माना जा रहा है। 
ALSO READ: Agneepath Scheme Protest : 'अग्निपथ' के विरोध पर सरकार ने दी सफाई, कहा- सेना की रेजीमेंट प्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा...
विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे हालात दुनियाभर में बन रहे हैं। हालांकि भारत में रिफाइनरी क्षमता से ज्यादा मांग हो जाने की वजह से परिस्थितियां बिगड़ गई हैं। यह भी कहा जा रहा है कि हालात इतनी जल्दी सामान्य नहीं होंगे। इसे 1 से 2 माह का समय लग सकता है। दूसरी ओर, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह किल्लत कृत्रिम है, इसकी आड़ में कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। 
 
मध्यप्रदेश का आष्टा के पास स्थित इंडियन ऑइल के एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि एचपी और भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का संकट ज्यादा है। दरअसल, इसके पीछे सप्लाई बड़ी वजह है। जहां 4 टैंकर डीजल-पेट्रोल के आ रहे थे, वहां 1-2 ही पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में संकट बढ़ना स्वाभाविक है। 
 
नीमच से मुस्तफा हुसैन ने बताया कि इस क्षेत्र में फिलहाल पेट्रोल-डीजल संकट की कोई खबर नहीं है। आम दिनों की तरह ही लोगों को पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। हाईवे पर भी कोई समस्या नहीं है। 
 
छतरपुर से राजेश चौरसिया ने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का कोई संकट नहीं है। चूंकि जिला यूपी सीमा से लगा हुआ है तो लोग राज्य की सीमा पार कर वहां से पेट्रोल भराकर आते हैं। दरअसल, यूपी में मध्यप्रदेश की तुलना में पेट्रोल सस्ता है। इसलिए कम रेट के चलते लोग यूपी में चले जाते हैं।
 
राजस्थान के नागौर से खेत सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी जगह पेट्रोल-डीजल का संकट है, ऐसा नहीं है। हालांकि कहीं-कहीं से इस तरह जानकारी सामने आ रही है। हमें भी अभी तक तो पेट्रोल के लिए किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख