13 दिन में 1410 रुपए सस्ता हुआ सोना, क्या खरीदी के लिए सही है यह समय...

Webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (13:05 IST)
मुंबई। कोरोना की दूसरी लहर की समाप्ति के बाद देश में अब शादी ब्याह का दौर शुरू हो चुका है। भले ही शादियां फरवरी 2020 से पहले की तरह भव्य ना हो लेकिन फिर भी हर व्यक्ति अपनी आर्थिक सेहत के अनुसार, इसमें सोना खरीदना चाहता है। ऐसे में इस समय बाजार में सोने की मांग भी बढ़ी है।

28 मार्च को सोना 43990 रुपए था। जो 1 जून तक बढ़कर सोना 47900 हो गया। इसके बाद भी सोने में तेजी जारी रही और यह 6 जून को 49310 रुपए पहुंच गया। इसके बाद सोने के भाव में गिरावट दिखाई दी। पिछले 13 दिनों में इसके भाव 1410 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर चुके हैं। कमोडिटी बाजार में 18 जून को यह 47410 रुपए पर बंद हुआ।

गुड रिटर्न्स डॉट कॉम के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 48,410 रुपए पर आ गई। पिछले साल अगस्त में सोने का भाव 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर गया था। फिलहाल सोना अपने उच्चतम स्तर से 9,000 रुपए तक सस्ता हो चुका है।

राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 45,150 रुपए पर आ गया। मुंबई में 10 ग्राम गोल्ड के रेट 47,350 रुपए हैं। कोलकाता में 47,180 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

क्या खरीदी के लिए सही है यह समय : लंबे समय से सराफा बाजार से जीतू सोनी ने बताया कि यह समय सोने की खरीदी के लिए सही है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना पूरी तरह से डॉलर पर निर्भर है। बाजार में सोने में आई मंदी अस्थाई है और जल्द ही इसके दाम फिर बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पहले सराफा बाजार में 100-50 रुपए की तेजी मंदी भी मायने रखती थी पर अब हजारों रुपए का उतार चढ़ाव भी सामान्य है। लगनसरा, मानसून जैसे स्थानीय फैकटर्स से ज्यादा अतंरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही उठापटक का बाजार पर ज्यादा असर पड़ता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादी हमलों के पीड़ित और अपराधी को समान नहीं समझा जाना चाहिए : विक्रम मिसरी

MP : भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मामले को लेकर पार्टी ने दिया यह बयान

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में, विश्वविद्यालय ने जताया ऐतराज, भाजपा ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी, भारत-PAK के बीच जंग के हालात ले सकते थे खतरनाक मोड़

पिता को मरणोपरांत 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित किए जाने पर बेटे ने कहा- इस सम्मान के लिए शुक्रिया पापा

अगला लेख