ITC ने पेश की दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, जानिए क्या है इसके दाम

Webdunia
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (22:46 IST)
नई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समूह ITC ने मंगलवार को दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट पेश की। इसकी कीमत 4.3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। आईटीसी ने इस चॉकलेट को अपने फैबेल ब्रांड के तहत पेश किया है।
 
आईटीसी के लक्जरी चॉकलेट ब्रांड फैबेल एक्सिक्विज़िट चॉकलेट ने अपनी सीमित श्रृंखला की चॉकलेट ट्रिनिटी ट्रफल्स एक्ट्राआर्डिनायर पेश की है। इसे दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बताया गया है।
 
आईटीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी (चॉकलेट, कनफेक्शनरी, कॉफी और नई श्रेणी) खाद्य विभाग अनुज रुस्तगी ने कहा कि फैबेल में हम नया बेंचमार्क स्थापित कर काफी खुश हैं। हमने सिर्फ भारतीय बाजार नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। हम गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं।
 
यह सीमित संस्करण हाथ से बने लकड़ी के बॉक्स में उपलब्ध होगा। इनमें 15 ग्राम की 15 ट्रफल्स होंगी। इस बॉक्स की कीमत सभी करों सहित एक लाख रुपए होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar में Congress की नई चाल, राहुल-प्रियंका के बाद कौन बढ़ाने वाला है NDA की परेशानी

WhatsApp में जल्दी ही यूजरनेम सिस्टम होगा चालू, नहीं पड़ेगी नंबर की आवश्यकता

रूस के हमले से दहला यूक्रेन, पैसेंजर ट्रेन पर ड्रोन अटैक, पावर ग्रिड को किया ध्वस्त, 50 हजार घरों में छाया अंधेरा

ऑनलाइन गेम्स के जाल में फंस रहे मासूम, हिंसक होने के साथ आसानी से हो रहे यौन शोषण के शिकार

जांच रिपोर्ट में खुलासा, कोल्ड्रिफ सिरप से हुई 9 मासूमों बच्‍चों की मौत, मध्यप्रदेश में बिक्री पर लगा बैन

सभी देखें

नवीनतम

बच्चों को कफ सीरप लिखने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, इन राज्यों में बैन हुआ Coldrif

यूएन के सख्त प्रतिबंध लागू होने के बाद अब क्या करेगा ईरान?

ट्रंप ने जारी किया गाजा से जुड़ा नया नक्शा, बताया कब लागू होगा सीजफायर?

LIVE: बहराइच में देर रात 2 लोगों पर भेड़िए का हमला

IMD Alert : बार-बार क्यों बदल रहा है मौसम चक्र का पैटर्न, आईएमडी ने क्या कहा, किन राज्यों के लिए बारिश, तूफान और ओलों की चेतावनी

अगला लेख