Hanuman Chalisa

ऑनलाइन बाजार को दिया नया आयाम, यह है ई-कॉमर्स बिजनेस के बेताज बादशाह...

Webdunia
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस एक ऐसी कंपनी बनाना चाहते थे जो दुनियाभर की ई-कॉमर्स की तकदीर बदल दें। उन्होंने न सिर्फ अपने इस सपने को हकीकत में बदला बल्कि ऐसा काम कर दिखाया जिसने अमेजन को एक ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली दूसरी अमेरिकी कंपनी बना डाला। मंगलवार को इसके एक शेयर की कीमत 2050 डॉलर थी। अमेजन ने वैश्विक तौर पर खासकर अमेरिका और भारत में अपना बड़ा बाजार बनाया है। 
 
रेस्त्रां में किया काम, बने कई स्टार्ट अप का हिस्सा : जेफ बेजॉस ने ऑनलाइन बिजनेस में आने से पहले कई काम किए। यहां तक उन्होंने एक रेस्त्रां में भी काम किया, गर्लफ्रेंड के साथ समर कैंप चलाया और कई अन्य स्टार्ट अप का हिस्सा बने।


बेजोस ने 1994 में, न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक सम्पूर्ण देश की यात्रा के बाद एक गैरेज से उन्होंने अमेजन की स्थापना की। इसकी व्यापार योजना वे भ्रमण के दौरान रास्ते में लिखते थे। अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने अमेजन को जमीन से आसमान तक पहुंचा दिया। 
 
इस तरह उठाया तेजी से उभरते इंटरनेट बाजार का फायदा : 1994 में उन्हें पता चला कि इंटरनेट मार्केट 2300 फीसदी की गति से आगे बढ़ रहा है। इसका फायदा उठाने के लिए उन्होंने 20 ऐसे उत्पादों की सूची बनाई, जिन्हें ऑनलाइन बेचा जा सके। अंत में उन्होंने ऑनलाइन किताब बेचने का फैसला किया। इस तरह उन्होंने अमेजन कंपनी की शुरुआत की और दुनिया को बताया कि कंप्यूटर की मदद से भी सामान-खरीदा बेचा जा सकता है। 
 
जेफ एक जिद ने कई लोगों की दुनिया बदल दी : जेफ ने ऑनलाइन किताबें बेचना शुरू की और ऑफिस में घंटी लगवाई। जब भी कोई किताब बिकती घंटती बजाई जाती। देखते ही देखते बिक्री बढ़ गई। एक ही हफ्ते में घंटी बजाना बंद करनी पड़ी। उन्हें खुद भी इस सफलता की उम्मीद नहीं थी पर उनकी इस जिद ने हजारों लोगों की दुनिया बदल दी और इंटरनेट की दुनिया में ई-कॉमर्स कंपनियों ने कदम रखा। उन्होंने खुद भी कई कंपनियों में निवेश किया। कई प्रोडक्ट लाए और प्रोडक्ट डिलिवरी में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए।
 
12 जनवरी 1964 में जन्में जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। वह ब्लू ओरिजिन और वॉशिंगटन पोस्ट के भी मालिक हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

PM मोदी का UAE दौरा, हुआ भव्‍य स्‍वागत, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

भोजशाला फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- यह सनातन आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान की जीत

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

अगला लेख