Hanuman Chalisa

जेट एयरवेज की किफायती टिकट की पेशकश

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2016 (23:08 IST)
नई दिल्ली। जेट एयरवेज ने चुनिंदा मार्गों पर रियायती सेल की घोषणा की है जिसमें घरेलू मार्गों पर सभी शुल्कों समेत टिकट के दाम 899 रुपए से तथा अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर 10,693 रुपए से शुरू होंगे।
विमान सेवा कंपनी ने बताया कि चार दिन की सेल 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक होगी जिसमें घरेलू मार्गों पर 5 जनवरी 2017 या उसके बाद के टिकट बुक कराए जा सकेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर तुरंत प्रभाव से यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत सभी सीटों को नहीं रखा गया है। सीटें पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर बुक कराई जा सकेंगी। हालांकि बाद में अतिरिक्त शुल्क देकर यात्रा की तारीख बदली भी जा सकती है।
 
इसके तहत चेन्नई-कोयंबटूर मार्ग पर किराया 899 रुपए, दिल्ली-उदयपुर पर 1,542 रुपए, हैदराबाद-पुणे पर 1,880 रुपए, मुंबई-भुज पर 2,934 रुपए तथा कोलकाता-गुवाहाटी पर 1,494 रुपए होगा। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के लिए मुंबई-दुबई का किराया 11,999 रुपए, दिल्ली-सिंगापुर का 21,722 तथा हैदराबाद-पेरिस का किराया 35,702 रुपए होगा।
 
जेट एयरवेज के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जयराम षणमु्गम् ने कहा कि भारत के यात्रियों के लिए यह एक सुअवसर है जिसमें वे आकर्षक किराए का लाभ उठा सकते हैं। वे छुट्टी के मौसम में विख्यात तथा नए पर्यटन स्थलों पर जा सकते हैं। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

'द डायसपार्क स्कूल' की मेजबानी में हुआ 'चेकमेट चैलेंज' रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

अगला लेख