Hanuman Chalisa

jio कॉल ड्रॉप : एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर लगा 3,050 करोड़ का जुर्माना

Webdunia
शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (07:06 IST)
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने नई कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम को इंटरकनेक्शन सुविधा नहीं देने के मामले में मौजूदा दूरसंचार ऑपरेटरों भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर पर 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। भारती एयरटेल और वोडाफोन पर प्रति सर्किल (21 सर्किल) के हिसाब से 50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि आइडिया पर भी इसी हिसाब से 19 सर्किल के लिए जुर्माना लगाया गया है।
रिलायंस जियो ने 5 सितंबर से अपनी सेवाएं शुरू की हैं। कंपनी ने ट्राई से शिकायत की है कि मौजूदा कंपनियां उसे पर्याप्त संख्या में इंटरकनेक्शन पोर्ट उपलब्ध नहीं करा रही हैं, जिसकी वजह से उसके नेटवर्क पर कॉल फेल हो जा रही हैं। ट्राई ने पाया है कि ये ऑपरेटर लाइसेंस शर्तों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इसके बाद ट्राई ने दूरसंचार विभाग से इन तीन बड़ी कंपनियों पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की है।
 
ट्राई ने कहा, 'इंटरकनेक्शन उपलब्ध ना कराने का मकसद प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है और ये उपभोक्ता विरोधी है।' ट्राई ने इन कंपनियों के दूरसंचार लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश इस वजह से नहीं की है कि इससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा झेलनी पड़ेगी।
 
इस मामले में रिलायंस जियो का कहना है कि उसके ग्राहकों को एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के नेटवर्क पर 75 फीसदी कॉल फेल होनी की परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौजूदा ऑपरेटरों ने पर्याप्त इंटरकनेक्शन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई है।
 
उल्लेखनीय है कि सेवा गुणवत्ता नियमों के अनुसार, इंटरकनेक्शन के मामले में 1,000 में से पांच से अधिक कॉल्स फेल नहीं होनी चाहिए. जुर्माने के बारे में जब तीनों कंपनियों से पूछा गया तो तीनों कोई जवाब देने से इनकार कर दिया। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख