बड़ी खबर! 500 रुपए में बुक कराएं जियो फोन...

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2017 (19:51 IST)
मुंबई। मोबाइल फोन की दुनिया में धूम मचाने वाले जियो के बहुप्रतीक्षित फोन की बुकिंग 24 अगस्त यानी गुरुवार शाम 5.30 बजे से शुरू हो रही है। बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं को सिर्फ 500 रुपए चुकाने होंगे। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1500 रुपए वाले जियो के इस फोन के लिए बुकिंग के समय मात्र 500 रुपए देना होंगे, जबकि शेष 1000 रुपए डिलेवरी के समय चुकाना होंगे। हालांकि 1500 रुपए की यह राशि भी तीन साल बाद वापसी योग्य रहेगी। उल्लेखनीय है कि इस 1500 रुपए के इस मोबाइल फोन की घोषणा 21 जुलाई 2017 को रिलायंस की एजीएम में की गई थी। 
 
उपभोक्ताओं को यह फोन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दिया जाएगा। जियो के इस फोन में बहुत ही कम कीमत में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। कंपनी 153 रुपए के मूल्य पर असीमित कॉल और डाटा उपलब्ध कराएगी। इस डिवाइस पर 53 रुपए का साप्ताहिक प्लान और 23 रुपए का दो दिवसीय प्लान भी उपलब्ध रहेगा। 
 
जियो फोन में सभी जियो ऐप- जियो म्यूज़िक, जियो सिनेमा भी मिलेंगे। इसके अलावा फोन के प्रीपेड प्लान में इन ऐप के एक्सेस के लिए ढेरों ऑफर हैं, यानी आप एक फ़ीचर फोन में भी स्ट्रीमिंग सर्विस का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा फोन दूसरे ऐप जैसे फेसबुक भी सपोर्ट करता है। जियो फोन 22 भारतीय भाषाओं और वॉयस कमांड सपोर्ट करता है। आप वॉयस कमांड के जरिए मैसेज, कॉल, सर्च कर सकते हैं।
कैसे बुक करें : जियो फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुक किया जा सकता है। रिलायंस डिजिटल स्टोर के साथ ही ‍जियो रिटेलर के यहां भी फोन बुक किया जा सकता है। साथ ही MyJio और jio.com पर भी इसे बुक कराया जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल

अगला लेख