Hanuman Chalisa

किंगफिशर मामले में बैंकों के निदेशक, अधिकारी भी जांच के घेरे में

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (21:18 IST)
मुंबई/नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ कई एजेंसियों की जांच के जोर पकड़ने के बाद बैंकों के कई कार्यकारी एवं निदेशक तथा सरकारी अधिकारी जांच के घेरे में हैं। बंद हो चुके किंगफिशर एयरलाइंस को ऋण देने में नियमों का उल्लंघन करने को लेकर यह जाचं हो रही है। नियामकीय एवं बैंकिंग सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
 
गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) किंगफिशर एयरलाइंस मामले में हुई गड़बड़ियों के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने वाला है। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने माल्या, किंगफिशर एयरलाइंस एवं अधिकारियों द्वारा गलत किए जाने के संकेत दिए हैं तथा कंपनी संचालन में गंभीर गड़बड़ियों का अंदेशा जताया है।
 
सूत्रों ने बताया कि एयरलाइंस को बिना पर्याप्त आधार के ऋण देने में बैंक अधिकारियों की भूमिका तथा माल्या से कुछ सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एसएफआईओ को जिन भी बैंकों द्वारा खामी मिली है, वे सभी जांच के दायरे में हैं।
 
एक सूत्र ने कहा, ‘कंपनी का बही-खाता कभी भी अच्छा नहीं था। उसकी क्रेडिट रेटिंग भी ऋण देने के लिए आवश्यक स्तर से कम थी। उसके बाद भी बैंकों ने प्रक्रिया को अनदेखा करते हुए ऋण दिया।’
 
सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ताओं ने यह भी पाया है कि किंगफिशर ब्रांड के मूल्यांकन के संबंध में बैंकों ने एक ही मूल्यांकन के आधार पर ऋण देने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी। हालांकि इसके लिए कम से कम दो अलग मूल्यांकन रिपोर्ट अनिवार्य था।
 
कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय के अधिकारी एसएफआईओ की रिपोर्ट पर टिप्पणी देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। माल्या ने भी सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसियों ने एयरलाइंस को ऋण देने वाले बैंकों से कुछ जानकारियां भी मांगी हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

जयपुर के अरावली पैलेस में दीवार गिरी, 3 की मौत, ठेकेदार पर FIR दर्ज

अमरनाथ यात्रा 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में हुई प्रथम पूजा, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सबसे पहले किए दर्शन

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को

बहन और दृष्टिहीन भाई से धोखाधड़ी: सौतेले भाई पर पुश्तैनी जमीन बेचने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

अगला लेख