Gold Silver Price: सोने में आया 1400 रुपए का उछाल, चांदी भी हुई 3150 रुपए मजबूत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (19:41 IST)
Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में पिछले 1 माह में 1 दिन की सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। स्थानीय सर्राफा बाजार (Bullion Market), नई दिल्ली में मंगलवार को सोने (Gold) का भाव 1,400 रुपए के उछाल के साथ 74,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सोना 72,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी (Silver) की कीमत भी 3,150 रुपए के उछाल के साथ 87,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जबकि इसका पिछला बंद भाव 84,000 रुपए प्रति किलोग्राम था।

ALSO READ: Gold Silver Rate: सोना हुआ 500 रुपए मजबूत, चांदी के भाव बने रहे स्थिर
 
वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट में केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा सोने पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज हुई थी। 23 जुलाई को सोने की कीमत 3,350 रुपए गिरकर 72,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई थी। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले क्रमश: 1,400-1,400 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 74,150 रुपए और 73,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

ALSO READ: Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्‍ता, चांदी हुई महंगी, जानिए क्‍या हैं भाव...
 
व्यापारियों ने सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का श्रेय स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग के साथ-साथ मजबूत वैश्विक रुझानों को दिया। वैश्विक स्तर पर सोना 18.80 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,560.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 30.19 डॉलर प्रति औंस पर थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख