सोने में आई 350 रुपए की गिरावट, चांदी के भाव रहे अपरिवर्तित

हाजिर सोना 72,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 मई 2024 (19:17 IST)
Gold Silver prices: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में शुक्रवार को सोना 350 रुपए की गिरावट के साथ 72,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि चांदी की कीमत 83,500 रुपए प्रति किलो पर अपरिवर्तित रही।

ALSO READ: 20 फीसदी महंगा हुआ सोना, 2024 के पहले 3 माह में क्यों बढ़ी मांग?
 
हाजिर सोना 72,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा :  एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 350 रुपए कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,297 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 7 डॉलर कम है।

ALSO READ: Gold-Silver Price : सोना 300 रुपए चमका, चांदी भी 500 रुपए उछली
 
चांदी मामूली बढ़त के साथ 26.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची : गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती में अभी समय लगने की चिंता के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। ब्याज दर में कमी में देरी का कारण मुद्रास्फीति जोखिम का बरकरार रहना है।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा इजराइल और हमास के बीच संभावित युद्धविराम के बाद निवेश के लिए सुरक्षित पनाहगाह माने जाने वाली परिसंपत्ति में गिरावट जारी है। हालांकि चांदी मामूली बढ़त के साथ 26.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 26.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि आंकड़ों के मोर्चे पर अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास उम्मीद से कम रहा जबकि अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और कारखाना ऑर्डर अधिक रहे। इससे सर्राफा कीमतों पर दबाव पड़ा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख