Hanuman Chalisa

रविशंकर प्रसाद ने कहा, भारत में मोबाइल इंटरनेट की दर दुनिया में सबसे कम

Webdunia
सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (22:46 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि देश में मोबाइल इंटरनेट की दरें दुनिया के देशों के मुकाबले काफी कम है। देश की शीर्ष मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनियों के कॉल और डेटा शुल्क में वृद्धि की घोषणा के एक दिन बाद उन्होंने यह बात कही।
ALSO READ: रिलायंस जियो ने भी 40 प्रतिशत तक बढ़ाई मोबाइल सेवाओं की दरें, 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी
भारती एयरटेल लि., वोडाफोन आइडिया लि. और रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने रविवार को मोबाइल दरें बढ़ाने की घोषणा की है। बढ़ी हुईं योजना की दरें मंगलवार से प्रभाव में आएंगी।
 
प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा है कि देश में मोबाइल इंटरनेट की प्रति जीबी दर दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। दुनिया में मोबाइल डेटा प्लान की तुलना करने वाली ब्रिटेन की एचटीटीपी://केबल डॉट को डॉट इन (http://cable.co.uk) से यह पता चलता है उन्होंने कीमत तुलना करने वाली साइट के मार्च 2019 में जारी चार्ट को भी पोस्ट किया है।
 
उनके अनुसार देश में 1 गीगाबाइट (जीडीपी) डाटा की लागत 0.26 डॉलर है जबकि ब्रिटेन में यह 6.66 डॉलर और अमेरिका में 12.37 डॉलर है। वेबसाइट 230 देशों में मोबाइल डाटा शुल्क की तुलना करती है। यह आंकड़ा मार्च 2019 का है जिसे प्रसाद ने सोमवार को पोस्ट किया।
 
1 जीबी डेटा का वैश्विक औसत मूल्य 8.53 डॉलर है। दूरसंचार मंत्री ने एक और ट्वीट में कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार को संप्रग सरकार से विरासत में उच्च लागत वाला मोबाइल इंटरनेट मिला था। वर्ष 2014 में यह 268.97 रुपए प्रति जीबी था, ट्राई के अनुसार अब यह 11.78 रुपए प्रति जीबी है।
 
भारती एयरटेल ने 3 दिसंबर से 41 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है जबकि रिलायंस जियो ने 6 दिसंबर से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। वोडाफोन आइडिया की बढ़ोतरी भी 3 दिसंबर से प्रभाव में आएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

जयपुर के अरावली पैलेस में दीवार गिरी, 3 की मौत, ठेकेदार पर FIR दर्ज

अमरनाथ यात्रा 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में हुई प्रथम पूजा, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सबसे पहले किए दर्शन

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को

बहन और दृष्टिहीन भाई से धोखाधड़ी: सौतेले भाई पर पुश्तैनी जमीन बेचने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

अगला लेख