मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे धनी व्यक्ति, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडाणी का रुतबा घटा

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (20:04 IST)
नई दिल्ली। बंदरगाह से ऊर्जा क्षेत्र तक विस्तृत कारोबारी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में पिछड़ गए हैं। वे अब सबसे अमीर एशियाई या भारतीय नहीं हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी कारोबारी मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। अंबानी पिछले साल अप्रैल में अडाणी से पिछड़ गए थे।
 
अडाणी एक सप्ताह पहले फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे और वे बुधवार को 15वें स्थान पर फिसल गए। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है।
फोर्ब्स वेबसाइट के अनुसार 83.7 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अंबानी सूची में 9वें स्थान पर हैं। अडाणी की संपत्ति में पिछले साल 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था और पिछले एक सप्ताह में उनकी संपत्ति तेजी से घटी है। वे इस समय वैश्विक अरबपतियों की सूची में 75.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 15वें स्थान पर हैं।
 
पिछले एक सप्ताह में अडाणी समूह की कंपनियों ने 90 अरब अमेरिकी डॉलर गंवा दिए हैं। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बुधवार को अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 26.70 प्रतिशत टूटे। अडाणी पावर पांच प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस 10 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट एंड एसईजेड 17.7 प्रतिशत टूटा। भाषा Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

JK : कठुआ एनकाउंटर में मारे गए 2 आतंकवादी, सुरक्षाबलों के 5 जवान घायल

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

कितने भारतीय मछुआरे हैं श्रीलंका की हिरासत में, राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया यह जवाब

क्या ब्रह्मपुत्र पर बांध बना रहा है चीन, क्या है भारत सरकार का रुख?

मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो खैर नहीं, ये दस्‍तावेज होंगे जब्‍त, दिल्‍ली में भी बीजेपी विधायक ने उठाई मांग

अगला लेख