Hanuman Chalisa

Mahila Samman Saving Certificate : क्या है महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट? कैसे मिलेगा फायदा?

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (19:23 IST)
नई दिल्ली। what is Mahila Samman Saving Certificate : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट 2023 में कई तरह की योजनाओं का ऐलान किया। इसमें महिलाओं को बचत को प्रोत्साहन देने के लिए महिला सम्मान बचत-पत्र योजना (Mahila Samman Saving Certificate) की घोषणा की गई।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अपने बजट प्रस्ताव में महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा की। 'महिला सम्मान बचत प्रमाण-पत्र’ नामक इस योजना में 2 साल के लिए 7.5 प्रतिशत की निश्चित दर से जमा राशि पर ब्याज मिलेगा।
 
इस योजना के तहत किसी महिला या बालिका के नाम पर जमा किया जा सकता है। इसके तहत अधिकतम जमा राशि 2 लाख रुपए रखी गई है और योजना में आंशिक निकासी की सुविधा भी होगी। वित्त मंत्री ने घोषणा की, "महिला सम्मान बचत पत्र के तहत एकबारगी नई छोटी बचत। महिलाओं और लड़कियों के लिए 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ दो साल की अवधि के लिए जमा सुविधा होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ग्रामीण महिलाओं को एकत्र कर 81 लाख स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं।
 
वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत छोटे किसानों को 2.25 लाख करोड़ रुपए  से अधिक की वित्तीय सहायता मुहैया कराई गई है। इसके साथ ही करीब तीन करोड़ महिला किसानों को योजना के तहत 54,000 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।
 
सीतारमण ने वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश की जाने वाली अधिकतम राशि को बढ़ाकर 30 लाख रुपये किए जाने की भी घोषणा की। यह राशि अभी 15 लाख रुपए है। डाक मासिक आय योजना की भी सीमा में वृद्धि की गई है। किसी एक व्यक्ति के नाम पर अब 4.5 लाख रुपए के बदले 9 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकेगा।
Edited by : Sudhir Sharma भाषा 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

श्रीराम को चढ़ावे की नहीं, हमारे विश्वास की जरूरत है

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....

अगला लेख