Hanuman Chalisa

नीति आयोग ने सोने पर आयात शुल्क, जीएसटी घटाने का सुझाव दिया

Webdunia
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (21:50 IST)
नई दिल्ली। नीति आयोग ने सरकार को सोने पर आयात शुल्क घटाने का सुझाव दिया है, फिलहाल सोने पर आयात शुल्क की दर 10 प्रतिशत है। इसी तरह सरकारी शोध संस्थान ने बहुमूल्य धातु पर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की दर भी मौजूदा के 3 प्रतिशत से नीचे लाने का सुझाव दिया है।
 
 
इसके अलावा आयोग ने सरकार से स्वर्ण मौद्रिकरण योजना और सॉवरेन गोल्ड बांड योजना की समीक्षा और पुनर्गठन करने का सुझाव देते हुए बैंकों में नए स्वर्ण बचत खाते शुरू करने की सलाह दी है। आयोग ने सरकार से कहा है कि वह स्वर्ण बोर्ड तथा देशभर में बुलियन एक्सचेंज स्थापित करे।
 
नीति आयोग के प्रमुख सलाहकार रतन पी. वाटल की अगुवाई वाली समिति की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व में भारत में सीमा शुल्क कटौती के समर्थन में यह तर्क दिया जाता था कि इससे कर अनुपालन सुधरेगा और साथ ही भारत में तस्करी से आने वाले सोने में कमी आएगी।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी परिप्रेक्ष्य में क्षेत्र के अंदर कर अनुपालन वाली प्रणाली बनाने के लिए सोने पर मूल सीमा शुल्क जितना संभव हो उतना नीचे लाया जाना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख