Hanuman Chalisa

अब कम होंगे प्याज के दाम, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

Webdunia
शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (10:12 IST)
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ समय से प्याज की कीमतों में हो रही वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने अब इसके आयात का निर्णय किया है।
 
मूल्य स्थिरीकरण कोष प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने की। इसमें सरकारी एजेंसियों के माध्यम से प्याज का आयात करने का निर्णय लिया गया।
 
इसके अलावा दिल्ली और अन्य उत्पादक राज्यों से नेफेड 10 हजार टन और एसएफएसी दो हजार टन प्याज की खरीद करेगा तथा इसकी आपूर्ति उपभोक्ता राज्यों में की जायेगी ताकि कीमतें नियंत्रित की जा सकें।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सप्ताह से राजधानी दिल्ली और देश के अन्य स्थानों में प्याज की खुदरा कीमत 50 से 60 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

इंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास का इलाका खाली कराया, 7 दमकल वाहन मौके पर

अगला लेख