Hanuman Chalisa

पैनासोनिक का 10,000 करोड़ रुपए बिक्री का लक्ष्य

Webdunia
शनिवार, 25 जुलाई 2015 (12:50 IST)
नई दिल्ली। जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी पैनासोनिक 2016-17 में 10,000 करोड़ रुपए तक की बिक्री की उम्मीद कर रही है। कंपनी को मोबाइल हैंडसेट कारोबार से काफी उम्मीद है जिसका योगदान लगभग 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।

पैनासोनिक इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम अगले साल 9500-10000 करोड़ रुपए की बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। इस साल (2015-16) में यह बिक्री लगभग 7000 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि पैनासोनिक पिछले साल मोबाइल फोन बाजार में दुबारा उतरी है। यह अब उसका सबसे तेजी से बढ़ता कारोबारी खंड है और मासिक आधार पर इसका आय में 25 प्रतिशत योगदान है।

शर्मा ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में हैंडसेट कारोबार से 2000 करोड़ रुपए तक का लक्ष्य है। पिछले साल यह 700 करोड़ रुपए रहा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में मोबाइल हैंडसेट बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हम आगामी इकाई के लिए जगह तलाश रहे हैं। उन्होंने हालांकि इस बारे में निवेश का ब्योरा नहीं दिया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी 'ब्लू डॉट्सएआई'

महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल : योगी आदित्यनाथ

यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की 'सम्मान निधि'

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल 1500 करोड़ रुपए भी नहीं दिए होंगे : योगी आदित्यनाथ