Hanuman Chalisa

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का तीन हजार पेटीएम का एटीएम शुरू

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2017 (20:47 IST)
नई दिल्ली। पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों को बचत खाता शुरू करने, नकदी जमा और निकासी के लिए स्थानीय दुकानदारों के साथ मिलकर अभी 3000 पेटीएम का एटीएम आउटलेट शुरू करने की घोषणा की है।  बैंक ने यहां बताया कि पेटीएम का एटीएम आउटलेटों का अनावरण किया जा रहा है। ये खासतौर पर ब्रांडेड आउटलेट ग्राहकों को उनके आसपास ही आसानी से एक एक्सेस प्वाइंट मुहैया कराकर छोटे शहरों तथा कस्बों में बैंकिंग सेवायें उपलब्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ​पहले चरण में पेटीएम ने दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और अलीगढ़ सहित चुनिंदा शहरों में 3,000 पेटीएम का एटीएम पॉइंट शुरू किए हैं। 
 
पेटीएम एप पर एक खास 'बैंक' सेक्शन भी शुरू किया गया है जहां बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं जिनमें भुगतान, डिजिटल डेबिट कार्ड, पासबुक, सहायता तथा सहयोग आदि शामिल हैं। पेटीएम ने पूरे देश में अपनी बैंकिंग सेवाओं की पहुंच का विस्तार करने के लिए एक लाख से अधिक पेटीएम का एटीएम बैंकिंग आउटलेट खोलने का निर्णय लिया है। स्थानीय साझेदारों को संभावित नकदी जमा एवं भुगतान प्वाइंट के रूप में काम करने की सुविधा देकर ऑफलाइन वितरण नेटवर्क का विस्तार करने के लिए अगले तीन सालों में 3000 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है।
 
बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणु सत्ती ने कहा कि पेटीएम का एटीएम बैंकिग आउटलेट प्रत्येक भारतीय को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के मिशन का हिस्सा है। यह ग्राहकों को अपने नजदीक विश्वसनीय आउटलेट में जाकर अपना आधार लिंक कराने के अलावा, बैंक खाता खोलने, नकद जमा तथा निकासी करने की सुविधा भी देगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख