पेट्रोल 3 व डीजल 2 महीने के निचले स्तर पर

Webdunia
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (15:24 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 3 महीने तथा डीजल 2 महीने के निचले स्तर पर आ गया।
ALSO READ: सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक वाहन, 3 साल में पेट्रोल-डीजल चलित वाहनों से भी कम होंगे दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल शुक्रवार को 21 पैसे सस्ता होकर 72.68 रुपए प्रति लीटर पर आ गया, जो 7 नवंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है। यहां डीजल की कीमत भी 24 पैसे घटकर 65.68 रुपए प्रति लीटर रह गई। यह पिछले साल 7 दिसंबर के बाद का निचला स्तर है।
ALSO READ: 1 अप्रैल से बढ़ सकते हैं पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए वजह...
कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 21-21 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 75.36 रुपए, 78.34 रुपए और 75.52 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल की कीमत कोलकाता में 25 पैसे घटकर 68.04 रुपए प्रति लीटर रह गई। मुंबई और चेन्नई में डीजल 25-25 पैसे सस्ता हुआ। 1 लीटर डीजल शुक्रवार को मुंबई में 68.84 रुपए और चेन्नई में 69.38 रुपए का बिका।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, कैबिनेट में डेटा सेंटर हब बनाने पर भी चर्चा

दिए की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

हिमाचल के दो भाइयों ने एक ही युवती संग रचाई शादी, क्या है पहाड़ी समाज में प्रचलित ‘बहुपति प्रथा’ का इतिहास

मिट्टी के बिना सब्जियां उगाएं

ब्रिटेन के स्टील्थ फाइटर जेट F-35B ने एक महीने बाद केरल से भरी उड़ान

अगला लेख