पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (11:03 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 7 दिन तक स्थिर रहने के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ गए। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज गुरुवार को 35 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 86.65 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।
ALSO READ: राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने 2% घटाया वैट
मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 93.20 रुपए हो गया जबकि कोलकाता में 32 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में इसकी कीमत 31 पैसे बढ़ी और 1 लीटर पेट्रोल 89.13 रुपए का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 93 रुपए और चेन्नई में पहली बार 89 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा है।
 
डीजल की कीमत दिल्ली में 35 पैसे चढ़कर 76.83 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई, जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 37 पैसे बढ़कर 83.67 रुपए, चेन्नई में 33 पैसे बढ़कर 82.04 रुपए और कोलकाता में 33 पैसे बढ़कर 80.41 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली : 86.65 : 76.83
मुंबई : 93.20 : 83.67
चेन्नई : 89.13 : 82.04
कोलकाता : 88.01 : 80.41। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी 10 साल बाद पहुंचेंगे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर, संगठन सृजन अभियान का करेंगे आगाज

पाकिस्तान के कराची शहर में भूकंप के 3 झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता...

रूस को चकमा देकर यूक्रेन ने कैसे किए ड्रोन हमले, 40 सैन्य विमान तबाह, 5 हवाई अड्डों पर अटैक

Jio मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में सबसे आगे, broadband सेवा में जियो का दबदबा

बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

अगला लेख