दिवाली से पहले फूटा महंगाई का बम, LPG के साथ बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Webdunia
सोमवार, 1 नवंबर 2021 (08:34 IST)
नई दिल्ली। दिवाली से पहले जनता को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के दामों के साथ एलपीजी सिलेंडर पर भी महंगाई ने डंक मारा है। नवंबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस के दाम बढ़ा (LPG Price Hike) दिए हैं। 
 
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 265 रुपए की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियाल गैस सिलेंडर की कीमत 1998 रुपए हो गई है, जो इससे पहले 1733 रुपए थी। 
मुंबई में 19 किलोग्राम के कमिर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1950 रुपए खर्च करने होंगे जबकि इससे पहले इसकी कीमत 1683 रुपये थी। कोलकाता में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 2073.50 रुपए का हो गया है, जबकि चेन्नई में अब 19 किलो वाला सिलेंडर 2133 रुपए में मिलेगा।
 
लगातार छठे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : तेल के दाम हर रोज अपने नए रिकॉर्ड हाई को छू रहे हैं। लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर महीने में ही पेट्रोल 7 रुपए से ज्यादा और डीजल करीब 8 रुपए महंगा हुआ है। 
 
अक्टूबर में लगभग 24-25 दिन ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दाम बढ़ाए हैं। 1 नवंबर, 2021 को भी तेल कंपनियों ने तेल के दामों में बढ़ोतरी की है। जब देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 1 अक्टूबर से अब तक पेट्रोल के दाम 7.80 रुपए बढ़ गए हैं जबकि डीजल 8 रुपए महंगा हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले

जंग की आहट, ईरान की मिसाइलों के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का हवा का शैतान B-2 बॉम्बर तैयार

लोकसभा में बुधवार को वक्फ बिल पर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, जानिए क्या है सदन की संख्या से लेकर सियासत तक समीकरण?

आलीशान कोठी को बना दिया पोर्न स्‍टूडियो, काली फिल्‍म में आती थी खूबसूरत मॉडल्‍स, एक घंटे में 5 लाख कमाई

97 लाख Whatsapp अकाउंट्‍स पर लगाया बैन, जानिए मेटा ने क्यों उठाया यह कदम, आपका खाता तो नहीं हुआ बंद

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: हम वक्फ की संपत्ति को लूटने नहीं देंगे, विपक्ष पर बरसे भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद

क्या सुनीता विलियम्स को मिलेगा भारत रत्न, तृणमूल कांग्रेस सांसद की राज्यसभा में मांग

पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे, मिला करारा जवाब, 5 शत्रु सैनिक जख्‍मी

क्‍या होता है Waqf, क्‍यों ये बिल ला रही मोदी सरकार, क्‍यों मुस्‍लिम कर रहे विरोध, जानिए Waqf Bill की पूरी कहानी?

वक्फ संशोधन बिल से क्यों नाराज हैं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड?

अगला लेख